Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज शाम इंदौर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में लेंगे सभा

43

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को इंदौर में रहेंगे। वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे इंदौर विधानसभा क्षेत्र-3, 5, राऊ और महू में संबोधित करेंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिला अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे महू विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर के समर्थन में आजाद मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6.15 बजे राऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के समर्थन में तेजाजी चौक राऊ में सभा लेंगे। शाम 7 बजे विधानसभा क्षेत्र-5 के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया के समर्थन में शास्त्री उद्यान शैलबी हास्पिटल के पास सभा को संबोधित करेंगे। शाम 7.30 बजे विधानसभा क्षेत्र-3 के भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में गाड़ी अड्डा पर सभा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा- मेंदोला जीत का रिकार्ड बनाएंगे

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र दो के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। उन्होंने क्षेत्र की डिजिटल बुक का लोकार्पण भी किया और कहा कि पहला अवसर है जब किसी विधायक ने इस तरह हाईटेक तरीके से अपने विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह एवं क्षेत्र में हुए विकास को देखते हुए मुझे लग रहा है कि मेंदोला जीत का रिकार्ड बनाएंगे।

इंदौर के व्यंजनों की तारीफ

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने इंदौर के व्यंजनों की तारीफ की और बताया कि इंदौर को देश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन बनाने का काम चल रहा है। इंदौर में छह दिशाओं से रेलवे की लाइन जुड़ने वाली है। लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन को जापान और जर्मनी के रेलवे स्टेशन से बेहतर बनाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.