Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

सोनू निगम ने लगाया अनु मलिक पर बड़ा आरोप

28

रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के जज बनकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई थी। ये सिंगर और कंपोजर आए दिन किसी-न-किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों अनु मलिक एक बार फिर अपने व्यवहार के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल में सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में अनु मलिक के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में कैसे कंपोजर उन्हें डराया करते थे।
एंटरटेनमेंट पोर्टल बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत के दौरान सोनू निगम ने अनु मलिक संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया। सोनू निगम और अनु मलिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के जज पैनल का हिस्सा रह चुके हैं। सोनू निगम और अनु मलिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के जज पैनल का हिस्सा रह चुके हैं।

दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी

सोनू निगम ने अनु मलिक संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कंपोजर से उनकी मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। वह कहते हैं, “पहले मुझे उनसे डर लगता था। जब मैं इंडस्ट्री में नया था तो वह मुझे डराते थे। वह मुझसे काफी बड़े हैं और उनके पास सालों का तजुर्बा था, इस वजह से वह मुझे डराते थे। मैं सिर्फ 14 साल का था जब मैं पहली बार उनसे मिला था। उन्होंने कहा था कि जब ये बड़ा हो जाए तो इसे मेरे पास ले आना”।

सोनू निगम आगे कहते हैं, “जब मैं पहली बार मुंबई आया तो मैं और मेरे पिता उनसे मिलने गए। पहले वह मुझे बहुत डराते थे, लेकिन फिर धीरे-धीरे मुझे समझ आ गया कि मुझे उनसे कैसे निपटना है। आप जितना दबोगे, वह उतना ही दबाएंगे। हालांकि, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा और वह मेरे गुरु हैं”।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.