Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा महामुकाबला, यह है वजह

43

भारत-पाक फाइनल को लेकर उम्मीद लगाए बैठे फैंस के हाथ निराशा लगी. अब एशिया कप 2023 का फाइनल मैच 17 सितंबर, रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत-पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका दूसरी फाइनलिस्ट बनी. श्रीलंका ने बीते गुरुवार (14 सितंबर) सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए जगह पक्की की. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि फाइनल के ज़रिए दोनों के बीच तीसरा महामुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन श्रीलंका ने ऐसा होने नहीं दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद दोनों के बीच सुपर-4 में हुई भिड़ंत में भारत ने 228 रनों की शानदार जीत अपने नाम की थी.

पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका

गुरुवार को सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला करो या मरो का था. मैच में पहले बारिश ने खलल पैदा की और बारिश के कारण मुकाबला 42-42 ओवर का खेला गया. देर में शुरू हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए मोहम्मद रिज़वान ने 73 गेंदों में 86* रनों की अहम पारी खेली. इसके अलावा ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने 52 रन बनाए.

8 विकेट गंवाकर श्रीलंका ने हासिल किया लक्ष्य

रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 8 विकेट गंवाकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया. मुकाबले की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका आसानी से जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन धीरे-धीरे पाकिस्तान ने वापसी की और मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया. अच्छी बैटिंग कर रही श्रीलंका ने 30वें ओवर की चौथी गेंद पर 210 रनों के स्कोर पर कुसल मेंडिस का विकेट गंवाया. मेंडिस 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद श्रीलंका के विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं और निरंतर विकेट जाते रहे और एक वक़्त ऐसा आ गया कि लगा अब श्रीलंका ने मैच गंवा दिया. डिफेंडिंग चैंपियन को आखिरी ओवर में 8 रनों की दरकार थी और पाकिस्तान की तरफ से ओवर लेकर वनडे डेब्यू करने वाले ज़मान खान ने 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन दिए. अब श्रीलंका को 2 गेंदों में 6 रन चाहिए थे, इसी बीच ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्ले का बहारी किनारा लेती हुई तेज़ी थर्डमैन की ओर जाती है और टीम के खाते में चौका जुड़ जाता है. इसके बाद मैच फिर श्रीलंका के हाथ में आ जाता है और आखिरी गेंद पर बैटिंग कर रहे असालंका आसानी से 2 रन ले लेते और टीम को फाइनल में पहुंचा देते.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.