Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिली... पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर बवाल, आवास के बाहर टीएमसी और बी... केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और...

कांग्रेस के कारण भारत की राजनीति में भरोसे का संकट गहराया, राजनाथ सिंह का गहलोत सरकार पर निशाना

69

रक्षामंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने देश में नेताओं एवं राजनीति में आम जनता के घटते विश्वास के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उसके कारण ही भारत की राजनीति में भरोसे का संकट गहराया है। इसके साथ ही सिंह ने महिला सुरक्षा सहित अनेक मुद्दों को लेकर अशोक गहलोत सरकार सरकार पर निशाना साधा। सिंह राजस्थान के राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी और विधायक दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण ही भारत की राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास धीरे-धीरे समाप्त होता चला गया। कांग्रेस पार्टी ने भारत की राजनीति में विश्वास का संकट गहरा दिया है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने भारत की राजनीति में पैदा हुए विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।

राम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो कहा है कि उसे करके दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी है क्योंकि उसने जो कहा, वह कर दिखाया।” सिंह ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए थे और उन्हें कितना पूरा किया है- इस बारे में सभी लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.