Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...

दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र पर बन रहा विशेष संयोग, महामुहूर्त में इन चीजों की खरीदारी होगी शुभ

50

रायपुर। आम उपभोक्ताओं के साथ ही कारोबारियों को भी जिन शुभ दिनों का इंतजार रहता है, वे शुभ दिन आने वाले है। दीपावली की खरीदारी शुभ मुहूर्तों में की जाती है और इसमें भी पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी का अपना अलग महत्व रहता है। इस वर्ष भी दीपावली के ठीक सात दिन पहले खरीदारी का यह महामुहूर्त पड़ने वाला है। शनिवार चार नंवबर सुबह आठ बजे से लेकर रविवार पांच नवंबर को सुबह 11 बजे तक खरीदारी के ये महामुहूर्त बना रहेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत, भूमि, भवन, वाहन खरीदी के साथ ही आभूषणों व बहीत खाते के लिए सर्वश्रेष्ठ है। सराफा, कपड़ा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर से लेकर लेकर पूरा बाजार खरीदारी के इस महामुहूर्त के लिए तैयार है।

पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना विशेष शुभ

पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि किसी भी चीज की खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व रहता है। 27 नक्षत्र में पुष्य नक्षत्रों को राजा माना जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी स्थायी समृद्धि प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। नया कारोबार शुरू करने से उत्तरोत्तर प्रगति होती है। इसके साथ ही इस दिन बही खाते,धार्मिक पुस्तकें, सोने-चांदी, स्फटिक आदि से निर्मित मूर्तियां, सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है।

शनिवार व रविवार दोनों ही रहेंगे शुभ

खरीदारी के लिए शनिवार व रविवार दोनों ही शुभ है क्योंकि शनिवार सुबह आट बजे से शुभ मुहूर्त पुष्य नक्षत्र की शुरूआत हो रही है और यह रविवार सुबह 11 बजे तक रहेगा। भारतीय परंपरा के अनुसार उदय काल से अस्त काल तक की मान्यता है। रविवार के दिन भी यह मुहूर्त होने से सर्वार्थसिद्धि योग कहलाएगा। सर्वार्थसिद्धि योग में सभी कार्य सिद्ध होते है।

शनि व बृहस्पति का मिलता है आर्शीवाद

पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसका कारण यह है कि इस नक्षत्र का अधिपति शनिव और उप स्वामी बृहस्पति है। दोनों ग्रहदेव प्रगति व लाभ के अनुकूल माने जाते है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष भी शुभ मुहूर्तों में जबरदस्त खरीदारी की उम्मीद है। बाजार में उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक आफर भी दिए जा रहे है।

सराफा से लेकर आटोमोबाइल, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स है तैयार

पुष्य नक्षत्र को लेकर पूरा बाजार भी तैयार है। सराफा जगत से लेकर आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा बाजार में रौनक बनी हुई है। सराफा संस्थानों में जहां आभूषणों की नई रेंज के साथ ही ग्राहकों को लुभाने बनवाई में विशेष छूट दी जा रही है, इसके साथ ही कुछ संस्थानों में निश्चित राशि की खरीदारी पर आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे है।

इसी प्रकार आटोमोबाइल बाजार में भी कार-बाइक की रफ्तार तेज है। कारों में जहां 70 हजार रुपये तक की छूट के साथ ही 90 फीसद तक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार दोपहिया में लोएस्ट डाउनपेमेंट में 2100 रुपये तक की छूट व कैशबैक का तोहफा भी दिया जा रहा है। साथ ही इसमें भी 90 फीसद तक फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है।

राडा के सचिव कैलाश खेमानी ने बताया कि शुभ दिनों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा जबरदस्त बुकिंग की जा रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी टीवी,फ्रीज की नई रेंज के साथ ही आकर्षक छूट दी जा रही है। कपड़ा बाजार में तो त्योहारी सीजन के साथ ही शादी सीजन के हिसाब से भी नए कलेक्शन उपलब्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.