Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

400 साल बाद शनि-रवि पुष्य नक्षत्र योग, 6 राशियों को अपान धन का मौका, खरीदारी के लिए अच्छा समय

66

इंदौर। नवंबर का महीना दुर्लभ योगों और महत्वपूर्ण ग्रह गोचरों से युक्त रहेगा। महीने की शुरुआत में शुक्र का गोचर हुआ। दिवाली से पहले शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। दीपावली से पहले लगातार दो दिन रवि पुष्य नक्षत्र योग और 8 राजयोग का संयोग रहेगा। 4 नवंबर को शनि पुष्य योग और 5 नवंबर को रवि पुष्य योग बनेगा।

400 साल बाद दुर्लभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में दुर्लभ योग 400 साल बाद बन रहा है। दिवाली से पहले यह अवधि खरीदारी के लिए शुभ रहेगी। इस दुर्लभ संयोग का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र

4 नवंबर को सुबह 8 बजे पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। यह योग 5 नवंबर को रविवार सुबह 10 बजे तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र में रवि और शनि योग एक साथ आ रहे हैं। 4 नवंबर, शनिवार को अष्ट महाराज योग भी है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, मित्र और गजकेसरी योग एक साथ आएंगे। इस दिन शनि देव अपनी राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन राजयोगों का असर दिवाली से पहले कुछ राशियों पर शनि और बृहस्पति की कृपा होगी। इस दौरान मेष, मिथुन, कर्क, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। शनि और देवगुरु के कारण देवी लक्ष्मी इन राशियों को तरक्की का मौका दे सकती है। दिवाली से पहले आर्थिक फायदा होने की संभावना है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.