Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Diwali 2023: दिवाली की रात बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

31

इंदौर।  दिवाली हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, इसलिए दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। दिवाली को दीपोत्सव, दीपावली आदि कई नामों से जाना जाता है। दिवाली के इस खास दिन पर भक्त मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि दिवाली के दिन पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। दिवाली की रात ऐसे कई कार्य होते हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करने चाहिए। यह एक बेहद ही शुभ दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं, इसलिए उनके आगमन पर कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

न लगाएं इस दिन झाड़ू

दिवाली से कुछ दिनों पहले पूरे घर की साफ-सफाई की जाती है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी साफ-सुथरे स्थानों पर ही निवास करती हैं। लेकिन यह भी माना जाता है कि दिवाली की रात झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही घर का कूड़ा बाहर फेंकना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

न करें ये कार्य

दिवाली पर कई लोग ऐसे काम करते हैं, जो बुनियादी दृष्टि से भी सही नहीं माने जाते हैं। जैसे जुआ खेलना, शराब पीना। ऐसा करने पर देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति को कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर की सुख-समृद्धि चली जाती है।

नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी उस घर में कभी निवास नहीं करतीं, जहां शराब का सेवन किया जाता है। इसके अलावा, जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है, वहां देवी लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। इसलिए दिवाली के दिन इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.