Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! प्रेम-प्रसंग को लेकर दोस्त ने कैब ड्राइवर को मारी गोली

58

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर के रहीमाबाद इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर को उसके दोस्त ने कथित तौर पर इसलिए गोली मार दी, क्योंकि दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चूंकि गोली विनय द्विवेदी के कंधे पर लगी, इसलिए डॉक्टरों ने कहा कि वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस द्विवेदी के मोबाइल फोन की जांच के बाद हमले के मकसद तक पहुंची और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया।

प्रेम-प्रसंग को लेकर दोस्त ने कैब ड्राइवर को मारी गोली
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एडिशनल डीसीपी वेस्ट जोन, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि द्विवेदी और उसका दोस्त विकास कुमार एक लड़की से प्यार करते थे और वह उसे पीछे हटने के लिए कह रहा था। सिन्हा ने कहा कि जब द्विवेदी ने रिश्ता जारी रखा, तो कुमार ने उसे मारने का फैसला किया। कुमार ने अपने दोस्त महेंद्र से मदद मांगी और दोनों ने रात करीब 11 बजे रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास वन क्षेत्र में द्विवेदी को गोली मार दी। घायल हालत में द्विवेदी ने अपने दोस्तों को बुलाया जिन्होंने पुलिस को सूचित किया और उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं 115 बदायूं विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी रईस अहमद सहित 35 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इन सभी को 2022 के चुनाव में एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों की मीटिंग कर आचार संहिता उल्लंघन एवं प्रलोभन देने के साथ-साथ कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पुख्ता सबूतों के आधार पर एमपी एमएलए कोर्ट में चार्ज दाखिल कर दी है जिसे एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.