Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

चेकिंग में 10.40 लाख रुपये बरामद, अब तक 36 लाख जब्त

89

बालाघाट। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के पालन में बालाघाट की सीमाओं में बनाए गए नाकों में पुलिस, परिवहन व एएसटी व एफएसटी द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की जा रही है। मंगलवार को थाना किरनापुर टीम और एफएसटी द्वारा वाहन क्रमांक एमपी 20 सीजे 5059 चेकिंग के दौरान एक कार से दस लाख 40 हजार रुपये नकदी बरामद किए हैं।

आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक ये सातवां मामला है

एफएसटी किरनापुर द्वारा विधिवत नकदी जब्त कर कार्रवाई की गई। जांच टीम द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक ये सातवां मामला है, जिसमें टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने अब तक जिले के 15 अंतरराज्यीय बाॅर्डर नाका एवं नौ अंतर्जिला बाॅर्डर नाकाें में कार्रवाई करते हुए कुल 36 लाख छह हजार 905 रुपये जब्त किए हैं। इससे पहले मोवाड़ा नाका थाना खैरलांजी में 4.18 लाख, रजेगांव में 3.97 लाख, बैहर एफएसटी चेकिंग में 2.42 लाख, कंजई नाका थाना लालबर्रा में 12.50 लाख व 64800 रुपये तथा बैहर एफएसटी चेकिंग में 1.91 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

रजेगांव नाके से जब्त 3.97 लाख लौटाए

20 अक्टूबर को चेकिंग अभियान के दौरान जांच दल ने वाहन क्रमांक एमएच 35 एआर 9060 से तीन लाख 97 हजार रुपये नकदी जब्त किया था। बुधवार को उक्त राशि विधिवत कार्रवाई के बाद वाहन चालक पक्ष को लौटा दी गई है। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार तीन लोग काटीघाट गोंदिया से उगली केवलारी जा रहे थे। बताया गया कि राशि ले जा रहे लोगों द्वारा आगे कार्रवाई में अधिकारियों के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। इनमें बैंक जानकारी सहित अन्य दस्तावेज पेश किए गए, जो सही मिले। उक्त तीनों लोग दूध का व्यापार करते हैं और उगली केवलारी गाय खरीदने जा रहे थे। वैध साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद उन्हें उनकी राशि लौटा दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.