Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

दो ट्रेनों के बीच टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, राहत-बचाव कार्य जारी

21

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां 2 ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है, जिसकी वजह से पैसेंजर ट्रेन की 3 बोगी पटरी से उतर गई. इस हादसे में कथित तौर पर 6 की मौत हुई है और अभी तक 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, कोथावलासा (एम) अलमांदा-कंटाकापल्ली में विशाखा से रायगढ़ा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. घायलो में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस बीच मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रगडा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हुई है. इस हादसे में 3 कोचों को नुकसान पहुंचा है. इस हादसे में शुरुआती जानकारी के मुताबिक 18 लोग घायल हुए हैं. मदद के लिए एंबुलेंस पहुंचाई गई हैं. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचना दी गई है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं.

रेलवे और पुलिस प्रशासन मौके पर

मंडल रेल प्रबंधक के मुताबिक दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर रवाना की गई हैं. वहीं रेलवे बोर्ड ग्रुप में डीआरएम सौरभ प्रसाद ने ट्रेन हादसे की जानकारी दी है. पटरी से उतरने की घटना का ब्यौरा जुटाया जा रहा है. डीआरएम ने बताया कि बचाव दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है. ट्रेनों के टकराने से घटनास्थल पर बिजली के तार टूट गए. जिससे इलाके में अंधेरा हो गया. रात की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है. हालांकि पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, कुछ पैसेंजर्स के घायल होने की खबर है लेकिन आंकड़े अभी तक पुष्टि नहीं हैं. हादसे की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री ने सभी घायल पैसेंजर्स के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.