Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

औवेसी के नेता को मारी गोली, गोपालगंज से AIMIM के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव

27

बिहार के गोपालगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि AIMIM प्रदेश सचिव और सारण प्रभारी असलम मुखिया अपने एक करीबी इमाम मुन्ना के साथ थावे जंक्शन लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन्हें गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. इसके बाद असलम मुखिया को आसपास के लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना गोपालगंज में एनएच 531 नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के पास की है.

असलम मुखिया पिछले साल गोपालगंज में हुए विधानसभा उप चुनाव में AIMIM के प्रत्यासी थे. वह गोपालगंज मदरसा इस्लामिया के सचिव भी थे.

एसपी ने कहा जल्द गिरफ्त में होंगे अपराधी

गोपालगंज में लोकप्रिय रहे अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की हत्या की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. मामले में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा- पुलिस एक्शन में है. सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है. अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है. इसके साथ ही हत्याकांड को अंजाम दिए जाने में इस्तेमाल किए गए एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा हमारे ही नेता क्यों?

असलम मुखिया की हत्या के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया- ‘गोपालगंज उपचुनाव में AIMIM के पूर्व उम्मीदवार सह प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अल्लाह से दुआ करता हूं कि उनके परिवार वालों सब्र-ए-जमील अता करे. पिछले साल दिसंबर में हमारे सीवान के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमारे ही नेता क्यों निशाने पर?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.