Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मॉल में युवक ने खुलेआम महिला के साथ किया ऐसा काम, महिला को भी नहीं थी कोई आपत्ति, सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे लोग

46

बेंगलुरु: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता है। वायरल वीडियो में किसी को रातों रात स्टार बना दिया तो किसी की पोल ऐसी खुली कि वो शक्ल दिखाने के लायक ही नहीं रहा। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बेंगलुरु के लुलु मॉल का है। वीडियो एक युवक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स जान-बूझकर महिला को पीछे से छूता है। महिला के साथ छेड़छाड़ करने के बाद शख्स आगे चला जाता है। महिला ने भी अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ का विरोध नहीं किया। वीडियो किसी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर दिया था, जो बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो गया। इसे देख लोग खूब आगबबूला हो रहे हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने कहा, ‘यह घटना आज शाम करीब 6:30 बजे रिकार्ड की गई। लुलु मॉल फंटूरा बेंगलुरू में। वीडियो में यह शख्स आसपास मौजूद महिलाओं और लड़कियों के साथ ऐसी हरकत कर रहा था।’

अज्ञात शख्स ने आगे बताया, ‘सबसे पहले जब मैंने उसे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर देखा तो मुझे उस पर शक हुआ और मैं उसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगा, तब मुझे ये दिखा। सिक्योरिटी के पास जाकर इसकी शिकायत की, फिर हमने उसे ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला। इसलिए मॉल मैनेजमेंट और सिक्योरिटी को सूचित किया, उन्होंने कहा कि वो उस व्यक्ति को ढूंढने और कार्रवाई करने की कोशिश करेंगे। लानत है ऐसे लोगों पर।’ मगड़ी रोड पुलिस ने वीडियो ले लिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.