Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...

छात्रवृत्ति के लिए कालेजों को नामांकन-बैंक अकाउंट करवाना है अपडेट, 31 दिसंबर तक का समय

62

इंदौर। 2023-24 सत्र में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलना है। इसके लिए कालेजों को इनके आवेदन भरकर देना है। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिए है कि जिन स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष के छात्र-छात्राओं के फार्म में गड़बड़ी है और छात्रवृत्ति नहीं मिली है। उनके आवेदनों में सुधारकर भेजे।

अधिकांश आवेदनों में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारियां गलत भरी गई थी। अब नामांकन, बैंक अकाउंट और जन्म तारीख की सही जानकारी बताना है। कालेजों को 31 दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी करना है। वहीं विभाग ने पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने के बारे में बोला है।
अक्टूबर में कालेजों में प्रवेश को लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब कालेजों में बीए, बीकाम, बीएससी सहित अन्य कोर्स के प्रथम वर्ष की कक्षाएं लगाई जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया में देरी की वजह से उच्च शिक्षा विभाग ने 2023-24 सत्र में दाखिला ले चुके विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फार्म भरकर देना है। मेधावी, गांव की बेटी, संबल और आदिम जाति कल्याण सहित अन्य छात्रवृत्ति का लाभ छात्र-छात्रा ओं को मिलेगा। आवेदन 31 दिसंबर तक भरना है। अधिकारियों के मुताबिक, विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त होने के बाद फरवरी से छात्रवृत्ति आवंटित करने की प्रक्रिया की जाएगी। वे बताते है कि विद्यार्थियों को एक ही छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा।

छात्रवृत्ति का इंतजार

द्वितीय वर्ष के ज्यादातर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि मिल चुकी है, लेकिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं के आवेदन में गड़बड़ी मिली है। यही वजह है कि राशि जमा नहीं हुई है। अधिकांश एसटी-एससी और ओबीसी वाले विद्यार्थी है। अब इनके नामांकन से लेकर बैंक खाते व आधार की सुधार करवाया है। साथ ही विद्यार्थियों को बैंक खातों की केवायसी करवाने पर जोर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.