Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान, इस तारीख से पहले करें आवेदन

46

 अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 27 अक्टूबर से लेकर नौ दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व कटवाने के लिए दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। लोकसभा की मतदाता में नाम जोड़ने और काटने का अभियान चलेगा। साथ ही लोग मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियों को भी ठीक करा सकेंगे। वहीं छह दिन विशेष शिविर आयोजित होंगे। जिसमें बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम करेंगे। 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभागार में राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक कर जानकारी दी।

27 अक्टूबर से लेकर नौ दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व कटवाने के लिए दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आवेदन ऑनलाइन या फिर बीएलओ के माध्यम से जमा होंगे।

मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे कैंप

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान छह विशेष तिथियों चार-पांच नवंबर, 25-26 नवंबर व दो-तीन दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची व आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे।

देना होगा आवेदन

मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) या फिर बीएलओ के माध्यम से फार्म-छह भरकर देना होगा। मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फार्म-सात व मतदाता सूची में दर्ज त्रुटिपूर्ण नाम सुधारने या फिर पता बदलने के लिए फार्म-आठ भरना होगा। 26 दिसंबर तक सभी प्रकार की त्रुटियों को दूर कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा।

तीन बार करनी होगी जांच

आयोग ने मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसलिए विशेष निगरानी के लिए मंडलायुक्तों को आब्जर्वर बना दिया है। इन्हें विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान न्यूनतम तीन बार जिलों में जाकर जांच करनी होगी।

इस बार 809 नए पोलिंग बूथ

प्रदेश में इस बार 809 पोलिंग बूथ नए बनाए गए हैं। अब कुल पोलिंग बूथ 1,62,012 हो गए हैं। यह बूथ 92 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन में बनाए गए हैं। पहले पोलिंग बूथ की संख्या 1,61,203 थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.