Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जीवाजी विश्वविद्यालय में दस्तावेज लेकर पहुंचा शिव शक्ति कॉलेज का संचालक, जांच के बाद स्‍पष्‍ट होगा मामला

137

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त मुरैना जिले के शिवशक्ति कॉलेज का संचालक अपने कॉलेज के दस्तावेज लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय जा पहुंचा विश्वविद्यालय द्वारा दस्तावेज सहित उसे तलब किया गया था इसके बाद बीते शुक्रवार को कॉलेज संचालक अपने कॉलेज की दस्तावेज लेकर जेयू पहुंच गया अब दस्तावेजों की जांच होगी, इसके बाद तय किया जाएगा कि मामला दरअसल में है क्या।

बता दें कि जेयू से जांच दल कॉलेज की जांच करने गया था। जांच अधिकारियों का कहना है कि जांच दल जब मौके पर गया तो वहां मौके पर कोई कॉलेज नहीं मिला । जिसकी जांच रिपोर्ट दल ने जेयू में सबमिट कर दी है, जिसके बाद जेयू ने कॉलेज के दस्तावेज मंगवाए ।

उल्लेखनीय है की इस मामले का शिकायतकर्ता और उस कॉलेज का कथित प्राचार्य अरुण शर्मा पिछले लंबे समय से जीवाजी यूनिवर्सिटी में एक मानसेवी शिक्षक के तौर पर काम करते थे। पिछली 10 अगस्त को इन्हे जीवाजी विश्वविद्यालय ने नौकरी से निकाल दिया है। इसके पीछे का कारण ये रहा की हाल ही में झुंडपुरा के शिव शक्ति कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर अरुण का काम करना बताया जा रहा था लेकिन अरुण इस बात से इंकार कर रहे है। इसको लेकर उन्होंने जेयू को कई बार शिकायत भी दी है। एसपी से मुलाकात कर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है। लेकिन इस मुद्दे को इसके अलावा निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

शिकायत करने वाले से ही कागज मांगे

अरुण शर्मा का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से जेयू से इस मामले की शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है लेकिन जेयू ने बजाय मामले की जांच कराने के उस प्राचार्य से ही दस्तावेज मांग लिए। जिस पर नाराजगी जताते हुए अरुण शर्मा ने एसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की है।

आप वो अरुण नहीं है

जब जेयू ने इस मामले को लेकर कथित प्राचार्य से बात की और प्राचार्य अरुण शर्मा ने उनसे इस मामले को निष्पक्ष तौर पर जांचने के लिए कहा तो उनका कहना था कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कॉलेज से जानकारी मांगी है और कॉलेज वालों का कहना है कि जिस डॉक्टर अरुण शर्मा को उन्होंने प्राचार्य बनाया है वह आप नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.