Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व नौकरीपेशा जीवन में ग्रेच्युटी का महत्व और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा बागपत के जोहड़ी गांव में अनोखी पहल, 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीवित रहते हुए कराई अपनी 'तेरहवीं' विराट कोहली की सलाह को नजरअंदाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भड़के क्रिकेट फैंस कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, सोते समय अपार्टमेंट में आग लगने से दो की मौत

शिवपाल सिंह यादव का बड़ा आरोप- सबसे भ्रष्ट’ साबित हुई है BJP सरकार

52

बाराबंकी: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महामंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करके राज्य की सत्ता में आई भाजपा सरकार ‘‘सबसे भ्रष्ट” साबित हुई है। शुक्रवार शाम को त्रिवेदीगंज ब्लॉक के साह मनोधरपुर गांव में एक निजी स्कूल के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सपा महासचिव यादव ने कहा ‘‘लगभग सात साल पहले भाजपा भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करके सत्ता में आई थी, लेकिन यह सबसे भ्रष्ट सरकार है।”

उन्होंने कहा कि ”जब हमारी (समाजवादी पार्टी की) सरकार थी तब एक कार्यकर्ता भी काम करा लेता था, लेकिन भाजपा के एमपी-एमएलए से सिफारिश कराओ तो कमीशन मांगते हैं।” यादव ने आरोप लगाया कि ”यदि भारतीय जनता पार्टी के एमएलए-एमपी से शिकायत करो, तो उन्हें भी पैसे चाहिए। फिर दरोगा से थाने में या तहसील में सिफारिश की तो वहां बैठा अधिकारी बोलता है कि पहले तो कम में काम हो जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में हालत ये हैं कि विधायक और सांसद को भी उसमें से कमीशन चाहिए।” उन्होंने कहा कि थाने या तहसील में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश नौकरशाही के हाथ में है।” अपने बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराकर जेल भेजे गए पार्टी नेता आजम खान पर यादव ने कहा, “उनके खिलाफ साजिश रची गई है। एक दिन उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।” यादव ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है और विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसा रही है और उन्हें जेल भेज रही है और उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर ‘‘पिछड़े वर्ग के लोगों और विशेष रूप से मुसलमानों पर अत्याचार करने” का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच विवाद पर उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगा। बाराबंकी में विकास के बारे में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यहां केवल सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव और बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया काम दिखाई देता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.