Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

शिवपाल सिंह यादव का बड़ा आरोप- सबसे भ्रष्ट’ साबित हुई है BJP सरकार

43

बाराबंकी: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महामंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करके राज्य की सत्ता में आई भाजपा सरकार ‘‘सबसे भ्रष्ट” साबित हुई है। शुक्रवार शाम को त्रिवेदीगंज ब्लॉक के साह मनोधरपुर गांव में एक निजी स्कूल के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सपा महासचिव यादव ने कहा ‘‘लगभग सात साल पहले भाजपा भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करके सत्ता में आई थी, लेकिन यह सबसे भ्रष्ट सरकार है।”

उन्होंने कहा कि ”जब हमारी (समाजवादी पार्टी की) सरकार थी तब एक कार्यकर्ता भी काम करा लेता था, लेकिन भाजपा के एमपी-एमएलए से सिफारिश कराओ तो कमीशन मांगते हैं।” यादव ने आरोप लगाया कि ”यदि भारतीय जनता पार्टी के एमएलए-एमपी से शिकायत करो, तो उन्हें भी पैसे चाहिए। फिर दरोगा से थाने में या तहसील में सिफारिश की तो वहां बैठा अधिकारी बोलता है कि पहले तो कम में काम हो जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में हालत ये हैं कि विधायक और सांसद को भी उसमें से कमीशन चाहिए।” उन्होंने कहा कि थाने या तहसील में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश नौकरशाही के हाथ में है।” अपने बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराकर जेल भेजे गए पार्टी नेता आजम खान पर यादव ने कहा, “उनके खिलाफ साजिश रची गई है। एक दिन उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।” यादव ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है और विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसा रही है और उन्हें जेल भेज रही है और उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर ‘‘पिछड़े वर्ग के लोगों और विशेष रूप से मुसलमानों पर अत्याचार करने” का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच विवाद पर उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगा। बाराबंकी में विकास के बारे में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यहां केवल सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव और बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया काम दिखाई देता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.