Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सी-विजिल एप के माध्यम से पहुंची आदर्श आचार संहिता संबंधित 150 से अधिक शिकायतें

34

इंदौर। विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप के माध्यम से भी जिला निर्वाचन कार्यालय के पास पहुंच रही है। इस एप के माध्यम से अब तक 152 शिकायतें पहुंची और इनका निराकरण हुआ।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए सी-विजिल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो, वीडियो के माध्यम से कर सकता हैं।

शिकायत प्राप्त होते ही उसका त्वरित निराकरण किया जाता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और कोई भी नागरिक अपने एंड्रायड मोबाइल पर इसे डाउनलोड कर सकता है।

इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 221 शिकायतें प्राप्त हुई।

इनमें से 200 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। शेष 21 शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। इनमें ऑनलाइन सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त सभी 152 शिकायतों का निराकरण हो गया है। आफलाइन प्राप्त 69 शिकायतों में से 48 शिकायतें निराकृत हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.