Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दुर्लभ ‘शिव योग’ में मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

50

इंदौर।करवा चौथ हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा चौथ इस वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं करवा माता की विशेष पूजा करती हैं। साथ ही अखंड सुहाग के लिए करवा माता का व्रत भी करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति की उम्र भी लंबी होती है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, करवा चौथ पर दुर्लभ ‘शिव योग’ बन रहा है। इस योग में माता करवा की पूजा करने से महादेव की कृपा भी प्राप्त होती है। उनकी कृपा से व्रत करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9.30 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9.19 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मानी जाती है। उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा। चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा।

करवा चौथ शिव योग

ज्योतिषियों के मुताबिक, करवा चौथ पर बेहद लाभकारी शिव योग बन रहा है। इस शुभ योग का निर्माण दोपहर 2.07 बजे से शुरू होकर अगले दिन 2 नवंबर तक रहेगा। इस योग में करवा माता की पूजा करने से भक्त को दोगुना फल की प्राप्ति होगी। इस अवधि में शुभ कार्य भी किए जा सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- प्रातः 06:33

सूर्यास्त – शाम 5.36 बजे

चंद्रोदय: रात्रि 8.15 बजे

चंद्रास्त- प्रातः 10:05 बजे

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 04:49 से 05:41 तक।

गोधूलि बेला: शाम 5.36 बजे से शाम 6.02 बजे तक।

निशिता मुहूर्त- रात 11.39 बजे से 12.31 बजे तक।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.