Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

इजरायल और हमास भारी बमबारी, हवा में उड़ती मिसाइलें, देखें वायरल विडियो

30

इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग शुरू हो चुकी है। हमास के आतंकी इजरायल के कई क्षेत्रों में अपने जंगी वाहनों के साथ घुसपैठ कर गए हैं और लगातार गोलीबारी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इधर इजरायल सेना ने गाजा पट्टी पर भीषण बमबारी शुरू कर दी है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान किया है।

आज सुबह फिलिस्तीनी हथियारबंद लड़ाकों ने गाजा पट्टी से इजराइल में भारी बमबारी के साथ घुसपैठ कर दी। हमास के चरमपंथियों ने इजराइल पर एक के बाद एक इतने रॉकेट हमले किए कि गुस्साए इजराइल को तुरंत युद्ध का ऐलान करना पड़ा। इस्लामी गुट हमास ने ‘ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड’ के आरंभ होते ही इजराइल को एक-दो नहीं बल्कि कुल 5000 रॉकेट हमलों से लहुलूहान कर डाला।

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी हमास चरमपंथी संगठन की जुर्रत को देखते हुए कमर कस ली है और सैनिकों को हर मोर्चे पर डटकर तैनात रहने का आदेश जारी किया है। लड़ाकों के हमला बोलते ही इजराइल में आम लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। हालांकि इजराइल के सैनिक भी अचानक आई इस चुनौती का मजबूती से सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम वीडियोज़ का सैलाब आ गया है, जिनको देखकर आप इजराइल के मौजूदा हालातों का अंदाजा लगा सकते हैं। आइए इजराइल और हमास के बीच छिड़े इस युद्ध से जुड़े कुछ वायरल विडियो देखें।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास के लड़ाकों ने इजराइल के टैंकों को अपने कब्जे में लेकर आग के हवाले कर दिया है। इजराइल की मौजूदा स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। अचानक शुरू हुए इस हमले की वजह से इजराइल के लोग चिंता में हैं और अपने घरों में कैद होकर बैठे हैं। हमास के खिलाफ इजराइल ने ‘Operation Iron Swords’ शुरू किया है। इजराइल ने तीसरे गाजा टॉवर को नष्ट कर दिया है।

फिलिस्तीनी लड़ाकों ने एक फेस्टिवल के दौरान छुट्टी मनाने आए इजराइली नागरिकों पर हमला बोल दिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले से फैली दहशत की वजह से नागरिक अपनी जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं जबकि भारी हथियारों से लैस लड़के लगातार उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

2007 में गाजा में हमास के सत्ता संभालने के बाद से इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने कई युद्ध लड़े हैं। नवीनतम युद्ध तब हुआ है जब इजरायल ने गाजा श्रमिकों के लिए सीमाएं बंद कर दीं। इस साल अब तक संघर्ष में 247 फिलिस्तीनी, 32 इजरायली और दो विदेशी मारे गए हैं। इनमें लड़ाके और नागरिक दोनों शामिल हैं। हमास के यह कहने के एक दिन बाद हिंसा भड़क उठी कि “लोगों को कब्ज़ा ख़त्म करने के लिए एक रेखा खींचनी होगी” और कहा कि इज़राइल फ़िलिस्तीनी भूमि पर और विशेष रूप से यरूशलेम में अल-अक्सा के पवित्र स्थल पर अपराध करना जारी रखता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.