Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी

परिवार रावण दहन देखने गया, चोरों ने घर के ताले तोड़कर चुराया डेढ़ लाख का सामान

43

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में शातिर चारों ने एक व्यापारी के सूने मकान में धावा बोला और करीब डेढ़ लाख कीमत का सामान समेटकर फरार हो गया। घटना के समय व्यापारी का पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर रावण दहन देखने गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है मामला

गोविंदपुरा थाने के एएसआइ अरविंद कौरव ने बताया कि पंक्षी विहार बरखेड़ा पठानी में 40 वर्षीय ज्योति चौरसिया अपने स्वजनों के साथ रहती हैं। उनके पति नाश्ते की दुकान चलाते है। मंगलवार शाम विजयादशमी के मौके पर पूरा परिवार घर में ताला लगाकर रावण दहन देखने के लिए दशहरा मैदान चला गया था। इसी दरमियान शातिर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताले तोड़कर उनके घर में प्रवेश किया और उसके बाद अंदर कमरों में लगे ताले भी तोड़ दिए। उन्होंने अलमारी के ताले भी तोड़े और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी चुराकर भाग गए। रात में जब व्यापारी और उसके स्वजन घर लौटे, तब उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिसकर्मी के आवास में हुई चोरी का भी नहीं लगा सुराग

इधर, कमला नगर के रेडियो कालोनी में रहने वाले राहुल लोवंशी के आवास में हुई चोरी का भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मंगलवार को फिंगरप्रिंट टीम ने पहुंचकर घर से कुछ निशान लिए हैं। मामले में एक टीम पुलिस ने जांच में लगाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.