Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रतलाम के जावरा से भाजपा ने राजेंद्र पांडेय पर एक बार फिर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

28

रतलाम। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जावरा में भाजपा ने एक बार डॉ.राजेन्द्र पांडेय को उम्मीदवार बनाया है और रिकार्ड तोड़ते हुए पाण्डेय छटी बार पार्टी के उम्मीदवार बने हैं। पार्टी ने जैसे ही राजेंद्र पाण्डेय का टिकट तय किया समर्थक उन्हे बधाई देने पहुंचे और उनका स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की।

 इधर सिंधिया खेमे के केके सिंह कालूखेड़ा को टिकट नही मिलने पर खेमे से जुड़े नेताओं,कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई। तो वहीं अब कई कार्यकर्ता अगली रणनीति को लेकर मंथन करने लगे हैं। बता दें कि भाजपा ने लगातार छटवी बार जावरा से डॉ. राजेन्द्र पांडेय पर भरोसा जताया है।

टिकिट मिलते ही विधायक निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्वागत में वे लोग भी दिखे जो पिछले कुछ समय से डॉ. राजेन्द्र पांडेय से दूरियां बनाए हुए थे। वहीं पाण्डेय ने कहा कि राजनीति निरंतर सेवा का कार्य है विधायक बनने और प्रदेश में सरकार बनने के बाद मंत्री की बात पूछी तो पांडेय द्वारा कहा गया कि मंत्री बनाने में संघठन सर्वोपरि होता है और हमारे संघठन की निर्धारित व्यवस्था है वह जैसा मान्य करें, आंकलन करें, मूल्यांकन करें और तत्कालीन समय में होने वाली या आगामी समय में होने वाली जो परिस्थितियां रहें उन परिस्थितियां अनुसार जो होना हो बह स्वागत योग्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.