Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक

नवरात्रि के आखिरी दिन आज करें ये उपाय, पूरे साल नहीं होगी आर्थिक तंगी

62

इंदौर। हिंदू धर्म में नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर्व मनाया जाता है और इस दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए हवन किया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज 23 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन है और इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, नवमी के दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं तो भक्तों को पूरे साल आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

महानवमी पर जरूर करें हवन

नवरात्रि की महानवमी पर हवन जरूर करना चाहिए। हवन के बिना नवरात्रि पर्व अधूरा माना जाता है। घर में देवी के सामने मंत्रों का जाप करते हुए हवन में घी की आहुति देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और साथ ही रोगों का भी नाश होता है। परिवार के सभी सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

देवी मां को चढ़ाएं लाल चुनरी

देवी मां को प्रसन्न करने के लिए महानवमी पर लाल चुनरी ओढ़ाएं। इसके अलावा 1 लौंग, इलायची और सिक्का पान के पत्ते पर रखकर देवी के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से भी 9 दिन के उपवास के बराबर फल मिलता है। भक्तों के घर में बरकत बनी रहती है।

महानवमी पर कराएं कन्या भोज

अष्टमी तिथि के अलावा आप महानवमी पर भी कन्या भोज करा सकते हैं। कन्या भोज के लिए 10 साल से कम उम्र की बच्चियों को आदर से साथ भोजन के लिए आमंत्रित करें। शुद्ध जल से उनके पैर धुलाए और पानी को अपने सिर से लगाए। कन्याओं को खीर-पूड़ी के साथ अन्य स्वादिष्ट व्यंजन परोसे और आखिर में दक्षिणा देकर विदा करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.