Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी महानवमी, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

61

इंदौर। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर आदिशक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखा जाता है। मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही नवरात्र पर्व का समापन होता है। कन्या पूजन और हवन भी किया जाता है। अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा कई अन्य शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन योगों में मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है।

महानवमी शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट तक है। उसके बाद आश्विन मास की दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। शुभ मुहूर्त की अवधि में पूजा और हवन किया जा सकता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

नवरात्र की महानवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 06:26 से शाम 05:14 तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग में मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इस योग में शुभ कार्य किए जाते हैं।

रवि योग

नवरात्र की महानवमी तिथि पर रवि योग भी बन रहा है। इस योग का निर्माण पूरे दिन रहेगा। रवि योग को ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ मानते हैं। रवि योग में देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्रत करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

करण

शारदीय नवरात्र के की महानवमी पर बालव, कौलव और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है। बालव, कौलव और तैतिल को शुभ माने जाते हैं। इस योग में मां की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आपको माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक।

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 43 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.