Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले घरों को रोशन कराएगी भाजपा, बांटेगी झालर

57

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा ने घर-घर दस्तक देकर समर्थन जुटाने की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत मतदान के पहले कार्यकर्ता हर घर में तीन बार जाएंगे। इस बार दीपावली के पहले मतदाताओं के घर उपहार स्वरूप शुभ दीपावली लिखे रंग-बिरंगे बल्बों की आकर्षक झालर देंगे।

तीन बार मतदाताओं के पास पहुंचने की योजना

प्रदेश में पार्टी की बादशाहत कायम रखने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। प्रदेश के सभी जिलों में पहुंची प्रचार सामग्री हर विधानसभा के मंडल स्तर पर वितरित की जा रही है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति प्रचार सामग्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट मुकेश राय ने बताया कि घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत मतदान के पहले मतदाताओं के पास तीन बार पहुंचने की योजना बनाई गई है।

भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील

पहले चरण में कार्यकर्ता पार्टी का आकर्षक स्टीकर लेकर पहुंचेंगे। घर मालिक से सहमति लेते हुए दरवाजे पर स्टीकर चस्पा करेंगे। साथ ही भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की जाएगी। दूसरे चरण में कार्यकर्ता पार्टी का मध्यम स्तर का झंडा घर-घर लगाएंगे। तीसरे चरण में दीपावली के ठीक पहले कार्यकर्ता रंग बिरंगे बल्बों से शुभ दीपावली लिखी झालर उपहार स्वरूप सौंपेंगे। यह अभियान जोरशोर से चलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.