Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, अर्पित किए पुष्प चक्र

25

जयपुर। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शनिवार को पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) राजीव शर्मा, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने त्रिमूर्ति सर्किल पर स्थित पुलिस शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान अतिरिक्त आयुक्त प्रथम कैलाश बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक प्रहलाद कृष्णिया, पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश गोयल, पुलिस उपायुक्त पूर्व ज्ञानचंद यादव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व सुमन चौधरी एवं सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर  संदीप सारस्वत सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हर साल देश भर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन पुलिसकर्मियों को समर्पित है जो 1959 में भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इस दिन पुलिस में सेवा करने के दौरान शहीद होने वाले कर्मचारियों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.