Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ... मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा...

आज प्रदेश के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम एक्टिवेट होने से बदलेगा मौसम

20

राजस्थान में आज शाम से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश की भी संभावना हैं।

दरअसल एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके चलते ये बदलाव हो सकते हैं। इस सिस्टम का असर आज और 22 अक्टूबर को रहेगा। वहीं 23 अक्टूबर से वापस इन जिलों में मौसम साफ होने लगेगा और एक बार फिर से तापमान में गिरावट हो सकती हैं।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने इस बारे में बताया कि पश्चिम में पाकिस्तान के ऊपर एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। जिसके असर से आज दोपहर बाद बीकानेर संभाग के अलावा जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के असर से 22 अक्टूबर को भी इन क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस सिस्टम की तीव्रता कम होने के चलते 23 से इसका असर खत्म होने लगेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !