Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज India vs West Indies Ranchi: 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर प्रशासन और JSCA सतर... Jharkhand Police Action: गिरिडीह में महिला से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ...

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, CAG की रिपोर्ट को लेकर लगाए ये आरोप

64

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा लगातार पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं। पवन खेड़ा ने एक बार फिर कैग को लेकर सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि CAG का सरकार गला घोट रही है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “कुछ साल पहले रामलीला मैदान पर कुछ ठग जमा हुए थे। मकसद मनमोहन सिंह और UPA सरकार को बदनाम करना था। अब वही CAG कुछ एक रिपोर्ट को छोड़कर एक भी रिपोर्ट नहीं निकाल पा रही है।

 उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, भारत माला प्रोजेक्ट पर CAG की रिपोर्ट आई, लेकिन सरकार चुप है और CAG रिपोर्ट आने के बाद तीन लोगों का ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने कहा, “दत्त प्रसाद सूर्यकांत सिरसा को लीगल सेल भेज दिया गया। अशोक सिन्हा को राज भाषा विभाग में भेज दिया गया। अशोक सिन्हा आयुष्मान भारत योजना की ऑडिट शुरु करने वाले थे।” पवन खेड़ा ने कहा कि CAG का गला प्रधानमंत्री घोट रहे हैं या गृह मंत्री इसका जवाब सरकार दे। मोदी सरकार आदतन अपराधी हो गई है, क्योंकि सरकार हर जगह हर संस्थाओं का काम रोक रही है।

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि जिस CAG ने साल 2015 में 55 रिपोर्ट्स निकाली थी, 2023 में वही CAG बड़ी मुश्किल से रिपोर्ट्स निकाल पा रही है। भारतमाला प्रोजेक्ट में 1 रुपए का काम 14 रुपए में किया गया। 1 किमी. की सड़क को 4 तरीके से नापकर 4 किमी. की सड़क बताया गया। आयुष्मान योजना के घोटाले सामने आए, जहां एक ही मोबाइल नंबर से लाखों लोग जुड़े थे। लेकिन CAG की रिपोर्ट पर मीडिया में कुछ नहीं दिखाया गया, रामलीला मैदान में भी कोई ‘आंदोलन’ देखने को नहीं मिला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.