Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिग्विजय सिंह के फोन से भी कम नहीं हुआ असंतोष, महू में कांग्रेसियों की बगावती रैली शनिवार को

64

इंदौर। कांग्रेस की विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी के बाद अब विरोध और असंतोष के स्वर इंदौर जिले की महू सीट से भी उभरते दिख रहे हैं। दो बार विधायक और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके अंतरसिंह दरबार ने उम्मीदवारी का विरोध किया है। असंतोष थामने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का फोन भी फिलहाल असर करता नहीं दिख रहा है। शनिवार को महू में बगावती रैली का एलान कर दिया गया है।

कांग्रेस ने महू क्षेत्र से रामकिशोर शुक्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्ला भाजपा से कांग्रेस में आए हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद शुक्ला से जुड़े कुछ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी हुए। दरबार के दरवाजे पर शुक्रवार को समर्थकों की भीड़ जुटी। दरबार ने अब क्षेत्र के सभी समर्थक कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की घोषणा कर दी है।

विरोध में भीड़ जुटाने में लगे दरबार

महू में शनिवार को ड्रीमलेंड चौराहे से सिटी तक रैली निकाली जाएगी। दरबार टिकट के विरोध में भीड़ जुटाने में लगे हैं। इस बीच दिग्विजय सिंह ने फोन कर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार दरबार से भविष्य के लिए कुछ वादे किए गए हैं। हालांकि, फिलहाल इन वादों का असर नजर नहीं आ रहा है। दरबार ने एलान कर दिया है कि उन्होंने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। समर्थक जैसा कहेंगे, वैसा निर्णय वे लेंगे।

फोन आया था

मेरे पास फोन आया था। रैली निकलेगी और ताकत भी दिखेगी। मुझे कुछ नहीं सोचना है, यह तो अब दिग्विजय सिंह और आलाकमान को सोचना है। जैसा समर्थक कहेंगे, मैं वैसा करूंगा। – अंतरसिंह दरबार, कांग्रेस नेता

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.