Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

करंट से झुलसने वाले युवक की दोनों किडनी डैमेज, गई जान

46

उमरिया। करंट से झुलसने वाले युवक की दोनों किडनी खराब हो गई थी जिससे उसकी मौत हो गई है। उक्त घटना उमरिया जिले के नौरोजाबाद विद्युत सब स्टेशन में 10 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे करीब 33 के वी विद्युत सप्लाई के दौरान हुई थी। घटना में उपेंद्र त्रिपाठी उर्फ अभिलाष पिता उत्तम त्रिपाठी ग्राम भरेवा तहसील मानपुर बुरी तरह से झुलस गया था।

लाइन पर अकेले काम करते समय बुरी तरह से झुलसा

उपेंद्र नौरोजाबाद 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। लाइन पर अकेले काम करते समय बुरी तरह से झुलस जाने के कारण उसे तत्काल जिला अस्पताल उमरिया से जबलपुर रेफर कर दिया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उसे नागपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान दोनों किडनी फेल होने के कारण मौत हो गई।

विभाग की लापरवाही के कारण जिंदगी की जंग हारा

विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह युवक जिंदगी की जंग हार गया। सूत्रों की मानें तो घटना को लेकर विद्युत विभाग के आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। किसकी लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटना घटित हुई थी इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा गया है। आनन फानन में उक्त युवक को रेफर किया गया था पर उसे 70 फीसदी जलने के कारण नहीं बचाया जा सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.