Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

खाता धारकों की राशि का गबन करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

54

बैतूल। डाकघर में राशि जमा करने के नाम पर खाता धारकों से प्रतिदिन और मासिक राशि की वसूली कर गबन करने के मामले में पुलिस ने एजेंट और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल के शास्त्री वार्ड निवासी राजेन्द्र पिता गणेश प्रसाद पवार ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इस पर थाना कोतवाली में पुलिस ने आरोपित माधुरी गावंडे पति योगेश ब्रम्हदेव, योगेश गावंडे ,अनिल पांसे पर धारा 420,409,120बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

विवेचना के दौरान पाया गया कि एजेंसी आरोपित माधुरी गावंडे के नाम से है। जिसमें उसके पति योगेश गावंडे खाता धारकों से प्रतिदिन एवं मासिक वसूली का काम करते थे। जिसके द्वारा खाता धारकों से किस्त की राशि ली गई, लेकिन उसे डाक घर में खाता धारको के खाते में, एफडी खातो में जमा नहीं किया गया। आरोपित योगेश गावंडे के द्वारा पूर्व में ही खाता धारकों के खाली निकासी फार्म में हस्ताक्षर ले लिये जाते थे। जिनसे बिना पूछे व बिना खाता धारकों की अनुमति के फार्म में राशि भरकर अहारण कर लिया जाता था। अभी तक 16 खाता धारकों से करीब 16 लाख 10 हजार 448 रुपये का गबन किया जाना पाया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस की टीम तैयार कर आरोपित माधुरी गावंडे पति योगेश ब्रह्मदेव गावंडे और ब्रह्मदेव उर्फ योगेश पिता सीताराम गावंडे उम्र 39 वर्ष निवासी विवेकानंद वार्ड भग्गूढाना को तलाश कर गिरफ्तार किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.