Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

गाजा पट्टी पर इजराइल के ताबड़तोड़ हमले जारी, तीन हजार से अधिक लोगों ने गवाई जान

52

इजराइल के रक्षामंत्री द्वारा सैनिकों को गाजा को ‘भीतर से देखने’ यानी व्यापक स्तर पर जमीनी हमले के लिए तैयार होने के आदेश दिए जाने बीच बृहस्पतिवार को गाजा पट्टी पर हवाई हमले जारी रहे और इसके दक्षिणी भाग पर भी हमले किए गए जहां फलस्तीनियों को शरण लेने के लिए कहा गया था। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि जमीनी स्तर हमला कब शुरू होगा।

युद्ध के बीच इजराइल की सुरक्षा
गाजा में अधिकारी जहां मिस्र से आने वाली अत्यंत आवश्यक मानवीय सहायता का प्रबंध कर रहे हैं। वहीं, गाजा के अस्पताल घटती चिकित्सा आपूर्ति और जनरेटरों के लिए ईंधन के इंतजाम की कोशिश में लगे हैं। हालत यह है कि चिकित्सक अंधकार में डूबे वार्डों में मोबाइल फोन की रोशनी में सर्जरी कर रहे हैं। एनेस्थीसिया से लेकर कई आवश्यक दवाओं के अभाव में संक्रमित घावों के इलाज के लिए सिरके (विनेगर) का इस्तेमाल किया जा रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने युद्ध के बीच इजराइल की सुरक्षा के लिए ‘आज और हमेशा’ अटूट समर्थन का वादा किया।

दोनों को आपातकालीन सैन्य सहायता 
उन्होंने कहा कि घिरे हुए गाजा पट्टी में निर्दोष फलस्तीनियों को दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती। इजराइल की यात्रा से वाशिंगटन लौटने के कुछ घंटों बाद बाइडन ने बृहस्पतिवार रात ओवल कार्यालय से एक संबोधन में आम फलस्तीनी नागरिकों और गाजा को नियंत्रित करने वाले आतंकवादी समूह हमास के बीच अंतर बताया। उन्होंने गाजा में मौजूदा युद्ध को यूक्रेन पर रूसी हमले से जोड़ते हुए कहा कि हमास और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन “दोनों लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं।” बाइडन ने कहा कि वह, इजराइल और यूक्रेन दोनों को आपातकालीन सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए शुक्रवार को संसद में तत्काल बजट अनुरोध भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

तीन मिसाइलें और कई ड्रोन नष्ट 
इस बीच पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना को बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत ने बृहस्पतिवार को इजराइल की ओर जा रही मिसाइलों को मार गिराया। वहीं, इराक और सीरिया में अमेरिकी शिविरों को बार-बार ड्रोन हमलों से निशाना बनाया गया। उत्तरी लाल सागर में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत USS कार्नी ने यमन में हूती बलों द्वारा दागी गई तीन मिसाइलें और कई ड्रोन नष्ट कर दिये। यह कार्रवाई इजराइल की रक्षा में अमेरिकी सेना द्वारा उठाए गए पहले कदम का प्रतिनिधित्व करती है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने संवाददाताओं से कहा कि मिसाइलें संभावित रूप से इजराइल की ओर जा रही थीं।

अल-अहली अस्पताल में विस्फोट
लेकिन इस बात का आकलन पूरा नहीं हुआ है वे किसे निशाना बना रही थीं। अमेरिकी सदन को इस बीच सौंपे गए एक अवर्गीकृत अमेरिकी खुफिया आकलन में इस सप्ताह गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट में 100 से 300 लोगों की मौत का अनुमान लगाया गया है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) द्वारा देखी गई रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या जीवन की आश्चर्यजनक क्षति को दर्शाती है। इसमें कहा गया है कि खुफिया अधिकारी अभी भी साक्ष्यों का आकलन कर रहे हैं जिससे हताहतों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है। बाइडन और अन्य अमेरिकी अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के अनुसार, इजराइली हमले से अल-अहली अस्पताल में विस्फोट नहीं हुआ था जिसकी पुष्टि बृहस्पतिवार को आए निष्कर्षों से हुई।

अस्पतालों को ईंधन भेजने पर बातचीत
गाजा सीमा पर मौजूद इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सुरक्षा बलों से अंदर घुसने के लिए संगठित होकर तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा, ”जिन्होंने गाजा को अब तक बाहर से देखा है वे इसे अब भीतर से देखेंगे। इसमें एक सप्ताह, एक महीना, दो महीना, जितना भी समय लगे, हमें उन्हें नष्ट करना है।” इजराइल की मिस्र से भोजन, पानी और दवाइयां भेजे जाने पर सहमति जताने के बाद, क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध में पहली बार ढील देखने को मिली। गाजा के कई निवासी दिन में एक बार भोजन कर रहे हैं और दूषित जल पी रहे हैं। इजराइल और मिस्र के बीच अभी भी अस्पतालों को ईंधन भेजने पर बातचीत चल रही है।

 मिस्र-गाजा सीमा बंद होने से 
इजरायली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हागारी ने कहा कि हमास ने संयुक्त राष्ट्र सुविधाओं से ईधन चुराया है और इजरायल आश्वासन चाहता है कि ईंधन पहुंचने के बाद ऐसा नहीं होगा। गाजा के लिए सहायता की पहली खेप शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल के डॉ. मोहम्मद कंदील ने कहा कि राफा में मिस्र-गाजा सीमा बंद होने से गाजा के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल में पहले से ही गंभीर स्थिति और भी खराब हो गई है। अधिकतर अस्पतालों में बिजली नहीं है और चिकित्सा कर्मचारी रोशनी के लिए मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खान यूनिस में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले के बाद कम से कम 80 घायल नागरिकों और 12 मृत लोगों को अस्पताल लाया गया।

200 लोगों का अपहरण कर लिया
कंदील ने कहा कि चिकित्सकों के पास दो लोगों को मरने के लिए छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि वहां वेंटिलेटर ही नहीं थे। उन्होंने कहा, “अगर ऐसा होता रहा तो हम और अधिक जिंदगियां नहीं बचा सकते।” गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में 3,785 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 12,500 लोग घायल हुए हैं और अनुमान है कि अन्य 1,300 लोग मलबे में दबे हुए हैं। इजराइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग हमास के घातक हमले के दौरान मारे गए नागरिक हैं। वहीं, अन्य 200 लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 203 बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.