Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

‘कांग्रेस ने आदतन अपराधियों को दिया टिकट’, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

45

जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है। अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी बीच कल कांग्रेस ने अपने 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस दूसरी लिस्ट में पुरनी तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों में बदलाव किया है। जिसके बाद अब बवाल होना शुरू हो गया है। दूसरी सूची को लेकर अब विपक्ष की ओर से बयानबाजी शुरू हो गया है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूश्ची परिवारवाद की गारंटी है। कांग्रेस ने आदतन अपराधियों को टिकट दिया है। कांग्रेस की इस सूची में सीईसी की कोई झलक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि इन्होंने गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दी है। लाज़मी है करप्शन की अटॉर्नी भी किसी को दी होगी। दिग्विजय और कमलनाथ के बीच तलवार खिंची है।

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के बयान ने INDIA गठबंधन की पोल खोल दी है। खुद अखिलेश ने कांग्रेस के नेताओं को दो कौड़ी का बताया। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के अंदर कांग्रेस की कोई औकात नहीं है। भाजपा की बची हुई सीटों पर जल्द प्रत्याशियों का नाम जारी करेगी। उन्होंने प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ बीजेपी की जीत का भी दावा किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.