Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क...

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… इस दिवाली घर जाने के लिए मिलेगा कंफर्म टिकट, बस करना होगा ये काम

58

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में कई ऐसे लोग है जो काम के सिलसिले में बाहर रहेते है और त्योहार में घर आने के लिए ट्रेन की टिकट बुक करते हैं। लेकिन, सीट फुल होने या अन्य कारणों के चलते उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती। ऐसे में हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको दिवाली और छठ पर कंफर्म टिकट मिल जाएगी।

दरअसल, लखनऊ से लेकर बिहार और दिल्ली तक रेलवे की ओर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है। यह ट्रेनें लखनऊ समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जबकि लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी का संचालन होने से यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी।

दिवाली और छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 04052 /04051 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा जं-आनन्द विहार टर्मिनल अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन चार फेरे लगाएगी।
  • गाड़ी संख्या 04052 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा जंक्शन स्‍पेशल ट्रेन 8, 11, 14 और 17 नवंबर को रात 22:45 बजे आनन्द विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 04051 सहरसा जंक्शन-आनन्द विहार टर्मिनल स्‍पेशल ट्रेन 10, 13, 16 और 19 नवंबर को सुबह 7 बजे सहरसा जंक्शन से प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी में कुल 22 कोच रहेंगे, जिसमें दो स्लीपर कोच भी शामिल हैं।
  • इन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी ट्रेनें

    रेलवे में मुताबिक, यह स्‍पेशल ट्रेन दिल्‍ली के आनन्द विहार टर्मिनल से चलकर यूपी के हापुड़ जंक्शन से लेकर मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर होते हुए सिवान जंक्शन, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगरिया और बख्तियारपुर होकर सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.