Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव Balod Road Accident: बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत Balodabazar Forest Division: 'जीरो आगजनी' का लक्ष्य, जंगलों को आग से बचाने के लिए बलौदाबाजार वनमंडल ... Chhattisgarh News: जमानत पर आए कैदी ने आंगनबाड़ी में महिला की जान ली, फिर खुद दी जान; बालोद में हड़क... Mainpat Mahotsav: मैनपाट महोत्सव सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक- सीएम विष्णुदेव साय Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा के शहीदों को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि, याद में नम हुईं आंखें Surguja State History: सरगुजा रियासत की अनसुनी कहानी, सरगवां पैलेस में आज भी जीवित है गौरवशाली इतिहा... Jajwalyadev Lok Mahotsav: कृषि और कला का अद्भुत संगम है जाज्वल्यदेव महोत्सव- मंत्री खुशवंत साहेब Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के 3 जवानों समेत 4 की मौत

पहले नाम काटा फिर दे दिया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को टिकट, किया जीत का बड़ा दावा, पार्टी से मनमुटाव को लेकर कही ये बात

28

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 88 उम्मीदवारों वाली दूसरी सूची गुरुवार को देर रात में जारी कर दी है। तो वहीं पहली सूची में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों को जगह दी थी। इस सूची में कई नाम ऐसे भी हैं जो दल बदल कर कांग्रेस में शामिल हुए तो वहीं कई नेताओं के टिकट पर छुरी भी चलाई गई। प्रत्याशियों को टिकट मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ी।

एनपी प्रजापति ने​ किया जीत का दावा

कांग्रेस की दूसरी सूची में बड़ी बड़ा फेरबदल देखने को भी मिला है। कांग्रेस ने कई सीटों पर जहां पहली सूची में प्रत्याशियों को जगह दी थी तो वहीं दूसरी सूची में कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का फेरबदल कर दूसरे उम्मीदवार को शामिल किया गया है। जैसे गोटेगांव से पहली सूची में शेखर चौधरी का टिकट काट कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को वापस टिकट दिया गया। टिकट मिलने के बाद एनपी प्रजापति ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार 170 से ज्यादा सीटें कांग्रेस के खाते में आने वाली है और कांग्रेस की सरकार बनेगी। पहले टिकिट कटने और फिर मिलने पर एनपी प्रजापति ने कहा कि ये पार्टी का फैसला है। भले ही टिकिट बदला हो लेकिन मनमुटाव जैसी कोई बात नही है एकजुट होकर मैदान में उतरेगे औश्र जी हासिल करेंगे।

अब तक 229 प्रत्याशियों की हो चुका है ऐलान

इस तरह कांग्रेस अब तक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 19 महिलाओं समेत 144 उम्मीदवार के नाम शामिल थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने 17 नवंबर को होने वाले 230 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए एक को छोड़कर सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.