Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

बच्ची की नीली आंखों की तारीफ सुन खुश होती थी मां, जब सामने आई सच्चाई, बर्दाश्त नहीं हुआ सदमा, जानें पूरा मामला

22

blue eyes: अगर किसी बच्चे की आंखे नीली हैं, तो उसकी क्यूटनेस और ज्यादा बढ़ जाती है। हर कोई फिर ऐसे बच्चे की तारीफ करने लगता है। ब्रिटेन के रहने वाली एक बच्ची के साथ हालांकि ऐसा नहीं है। एरेट्रिया बाइस नाम की एक बच्ची की आंखें बिल्कुल नीली है। जब उसका जन्म हुआ था, तो उसकी नीली आंखें देखकर हर कोई दंग रह गया था। क्योंकि परिवार में और किसी की आंखें नीली नहीं थीं। 34 साल की लुईस बाइस से हर कोई यह कहा करता था कि उनकी बेटी बहुत सुंदर है। उसकी नीली आंखे बहुत खूबसूरत हैं। अपनी बेटी की तारीफ सुनकर लुईस काफी खुश होती है। हालांकि एक ऐसी ही नीली आंखों वाली प्यारी सी बच्ची एक कपल के घर में जन्म लिया। माता-पिता अपनी बच्ची की खूबसूरत आंखों पर फिदा थे लेकिन इसके पीछे की सच्चाई से अनजान थे।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुातबिक बच्ची की मां लुइस बाइस ने जब बच्ची को जन्म दिया, तो उसकी खूबसूरत और बड़ी-बड़ी नीली आंखों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गईं। चूंकि उनके परिवार में किसी की भी आंखें नीली नहीं थीं, ऐसे में खुद माता-पिता बच्ची की तारीफें करते ही थे, दिन में 7-8 अजनबी लोग भी उसकी आंखों की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते थे।

नीली आंखों के पीछे का सच

बच्ची की तारीफें और उसे एक्स्ट्रा अटेंशन मिलने का सिलसिला यूं तो 6 महीने तक खूब चला लेकिन फिर सब कुछ बदलने लगा। बच्ची की नीली-नीली आंखें थोड़ी सफेद ही होने लगीं और जैसे ही उसकी आंखों पर रोशनी पड़ती थी और दर्द से चीख पड़ती थी। लुइस और उनके पार्टनर कोनोर बाइस ने जब डॉक्टर को दिखाया, तो पता चला कि बच्ची की आंखों में बायलेटरल कॉन्गेनिटल ग्लुकोमा नाम की बीमारी है। ये एक जेनेटिक प्रॉब्लम है, जिसकी वजह से ऑप्टिक नर्व पर बहुत प्रेशर पड़ता है। अगर तुरंत सर्जरी नहीं हो, तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है। बच्ची के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने उसकी सर्जरी भी कराई लेकिन पहली सर्जरी का रिजल्ट सकारात्मक नहीं निकला। अगस्त महीने में बच्ची की दूसरी सर्जरी भी हुई है, जिसका फॉलोअप टेस्ट अभी नहीं हुआ है। बच्ची की दाईं आंख में सिर्फ 5 फीसदी रोशनी बची है।

परेशान लुईस ने बताया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी नीली आंखों के पीछे यह कारण था. उन्होंने कहा, ‘एक दिन अचानक मैंने नोटिस किया कि एरेट्रिया की एक आंख में बादल छा गए थे। एक मिनट तक तो सब ठीक था, लेकिन 15 मिनट के बाद स्थिति और बिगड़ गई।जब उसका टेस्ट किया गया तो पता चला कि उसकी दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी है। दो सर्जरी हो चुकी है। अब पता नहीं क्या होगा। उसकी दाहिनी आंख में सिर्फ 5 पर्सेंट रोशनी ही बाकी है। लुईस आगे कहा कि अगर हमें पता होता कि उसकी नीली आंखें इस वजह है, तो हम पहले ही उसका इलाज करवा लेते ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.