Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गरबा पंडाल पर पथराव, युवकों से मारपीट कर चाकू मारा, चार आरोपितों पर केस

50

इंदौर। गरबा पंडाल में सोमवार रात शरारती तत्वों ने उत्पात मचाया। व्यवस्था संभाल रहे युवकों के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। आरोपितों ने पथराव भी किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

द्वारकापुरी थाने की पुलिस के मुताबिक, घटना सूर्यदेव नगर स्थित सादगी गरबा पंडाल की है। पुलिस ने टंकी चौक बिजलपुर निवासी नीलेश चौधरी की शिकायत पर आरोपित अजीतसिंह राठौर निवासी प्रजापत नगर, राज देवल निवासी द्वारकापुरी, परमजीत राठौर निवासी प्रजापत नगर, अंकित चौहान निवासी द्वारकापुरी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पथराव के समय गरबा कर रही थी युवतियां

नीलेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे गरबा कार्यक्रम समाप्ति की तरफ था। आरोपित गरबा कर रही युवतियों की तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे। कार्यकर्ता राजा साहू ने रोका तो आरोपितों ने विवाद किया। नीलेश और अमोल को भी गालियां दीं। आरोपितों ने पत्थर मारे। अमोल पर अजीत ने चाकू से हमला कर दिया।

सवारियों से भरी बस में तोड़फोड़

इंदौर। बायपास पर अवैध वसूली के लिए यात्री बस में तोड़फोड़ कर दी। बस में सवारियां बैठी थीं। कई यात्री कांच लगने से घायल होते बचे। लसूड़िया थाने की पुलिस ने उज्जैन रोड इटावा (देवास) निवासी शाहरुख की शिकायत पर अजयसिंह पंवार निवासी नंदानगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने सोमवार को डीपीएस स्कूल के पास बस (एमपी 41जेडसी 3344) को रोका और रुपये (एंट्री) मांगे। उसने पत्थर मारकर बस के कांच फोड़ डाले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.