Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रेल यात्रियों को आज से टिकट खरीदने पर मिलेगी छूट, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

17

जैतो: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा बुधवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से खरीदे जाने वाले अनारक्षित/जनरल टिकटों पर 3 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। यह सुविधा आज  14 जनवरी 2026 से लागू की गई है। इस छूट का लाभ वे यात्री उठा सकते हैं, जो रेलवन ऐप के माध्यम से डिजिटल भुगतान जैसे UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग कर अनारक्षित टिकट खरीदेंगे। नकद भुगतान पर यह छूट मान्य नहीं होगी।

‘रेलवन ऐप ” यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर आरक्षित टिकट बुकिंग, अनआरक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफार्म टिकट, मासिक सीजन टिकट, पीएनआर स्थिति की जांच, कोच स्थिति की जानकारी, ट्रेन का लाइव ट्रैकिंग, खाने का ऑर्डर, टिकट रिफंड की सुविधा, रेल मदद आदि सुविधाएं उपलब्ध कराता है, जिससे टिकट खरीदना आसान, सुरक्षित और समय की बचत होता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्पडेस्क के माध्यम से रेलवन ऐप के प्रति यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से आराम से अपनी यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.