Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सीएम राइज स्कूलों में इसी सत्र से परिवहन व्यवस्था, 40 से अधिक रूटों पर चलेंगी बसें

40

देवास। हाइटेक सुविधाओं के मामले में निजी स्कूलाें को टक्कर देने वाले सीएम राइज स्कूलों के लिए इसी शिक्षण सत्र से परिवहन व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके लिए पिछले दिनों टेंडर फाइनल हो गया है। जिले के सात सीएम राइज स्कूलों में विद्यार्थियों के आने-जाने के लिहाज से 40 से अधिक रूट निर्धारित किए गए हैं, जल्द ही इनमें बसें चलने लगेंगी।

एक साल से चल रही थी कवायद

परिवहन व्यवस्था के लिए पिछले करीब एक साल से कवायद चल रही थी। सरकार द्वारा बसों की प्रति सीट की दर से 2140 रुपए का भुगतान प्रतिमाह बस आपरेटर को किया जाएगा। बसों के चलने से दूरस्थ अंचल से आने वाले विद्यार्थियों को बहुत सुविधा हो जाएगी।

देवास जिले में 7 स्‍कूल

देवास जिले में करीब दो साल पहले 7 सीएम राइज स्कूल देवास, चिड़ावद, सन्नौड़, पोलाखाल, बागली, कन्नौद, खातेगांव में स्वीकृत किए गए थे। स्वीकृति के करीब एक साल के बाद इन स्कूलों में परिवहन व्यवस्था के लिए कवायद शुरू की गई। जिला स्तर से दो बार आनलाइन टेंडर निकाले गए लेकिन किसी भी बस आपरेटर ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।

तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया

इसके बाद इस साल करीब दो माह पहले तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया जिला स्तर पर शुरू की गई जिसमें करीब आधा दर्जन बस आपरेटरों ने टेंडर डाले, हालांकि प्रक्रिया के बीच में ही जिलास्तर से इसे हटाकर संभाग स्तर पर करने के आदेश जारी हो गए। इसके बाद उज्जैन स्तर से टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई।

भोपाल के एक बस आपरेटर का टेंडर फाइनल

करीब 8-10 दिन पहले देवास जिले के लिए भोपाल के एक बस आपरेटर का टेंडर फाइनल हो गया है। जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी कुछ दिनों में बसों की सुविधा सीएम राइज स्कूलों में शुरू होने की उम्मीद है, शुरुआत में करीब 40 बसों का संचालन किया जा सकता है। विद्यार्थियों के आवागमन के लिहाज से सन्नौड़ के सीएम राइज स्कूल में सबसे कम रूट बनाए गए हैं।

वहीं देवास व खातेगांव में करीब 20 के आसपास रूट रहेंगे। सन्नौड़ में सीएम राइज स्कूल भवन जिले में सबसे पहले बनना शुरू हुआ था। प्राचार्य मेहरबान सिंह पारसानिया के अनुसार वर्तमान में 55 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। वहीं कुछ माह पहले बागली में भी भवन निर्माण शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा चिड़ावद, पोलाखाल, देवास, कन्नौद व खातेगांव के स्कूल भवनों के लिए पिछले दिनों करीब 1.67 अरब रुपए स्वीकृत हो चुके हैं।

इनका कहना है

सीएम राइज स्कूलों की परिवहन व्यवस्था के लिए वरिष्ठ स्तर से टेंडर प्रक्रिया पिछले दिनों पूर्ण हो चुकी है। जिले सातोंं स्कूलों के लिए 40 से अधिक रूट पूर्व में ही चिन्हित किए जा चुके हैं। आगामी कुछ दिनों में बस सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।

-ओ.पी. दुबे, एडीपीसी, आरएमएसए देवास।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.