Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

15

उदयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को सुबह अचानक असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलने उदयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और संभावना जताई जा रही है कि यह बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की आहट है। कटारिया से बातचीत के बाद वसुंधरा राजे बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गई।

वसुंधरा राजे तथा कटारिया की मुलाकात इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय भाजपा नेताओं को भी उनके आने की भनक नहीं लग पाई। यहां तक वसुंधरा राजे गुट के भाजपा नेता भी इस मुलाकात को लेकर जानकारी लेने की जुगाड़ में जुटे रहे।

राजनीति के लिए अहम बताया जा रहा

राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह ऐसा मौका है जब दोनों के बीच चर्चा हुई। इसे मेवाड़ ही नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति के लिए अहम बताया जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेता यह कयास लगाते रहे कि वसुंधरा राजे संभवत:उदयपुर शहर विधानसभा सीट से पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने जा रही है या संभव है कि गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर एक बार फिर उदयपुर शहर से चुनाव लडेंगे।

राजनीतिक उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा बनी हुई है

हालांके राज्यपाल बनने के चलते इस बार वे राजस्थान की सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं रहे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा बनी हुई है। दावेदारों की सूची में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, उप महापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर रजनी डांगी और पार्टी के प्रदेश संगठन से जुड़े प्रमोद सामर के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, गृहमंत्री अमित शाह के करीबी केके गुप्ता भी शामिल हैं। हालांकि पार्टी का एक धड़ा सीपी जोशी को भी यहां से मैदान में उतारने की पैरवी कर रहा है।

नया मोड़ लेगी मेवाड़ की राजनीति?

वसुंधरा राजे के बिना जानकारी दिए गुपचुप तरह से मेवाड़ आने और फिर गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान में कोई बड़ा फेरबदल होने वाला है। माना जा रहा है कि दोनों ही नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से खफा हैं। ऐसे में दोनों की मुलाकात मेवाड़ की राजनीति में नया मोड़ हो सकती है।

जन्मदिन मनाने आए थे कटारिया उदयपुर

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपना जन्म दिन मनाने दो दिन पहले उदयपुर आए थे। 13 अक्टूबर को उनका जन्म दिन था। रविवार को वह समाज के कार्यक्रम में भाग लेने उदयपुर रूके हुए थे। जन्मदिन वाले दिन भी वसुंधरा राजे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कटारिया को बधाई दी थी। उन्होंने आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें, ऐसी मेरी कामना है।

पहले दिल और दिमाग से सोच लेना

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने हाल ही में मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा था कि, ‘इस देश ने लोकतंत्र स्वीकार किया है। लोकतंत्र में राज जनता के हाथ में है। किसी पार्टी और नेता के हाथ में नहीं, इसलिए जनता को अपना बहुमत देने से पहले दिल और दिमाग सोच लेना चाहिए कि देश की जनता और भारत का हित किस विषय में है। इसलिए जनता से यही प्रार्थना है कि जब तक आप अपने बहुमत से अच्छा जनप्रतिनिधि नहीं चुनेंगे, तब तक लोकतंत्र अच्छा नहीं हो सकता।’उनके इस बयान के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी मंशा विधानसभा चुनाव लड़ने की है लेकिन पार्टी ने उनको राज्यपाल बना दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.