Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा : ट्रक और जीप की जबरदस्त टक्कर में 7 लोगों की मौके पर मौत, मचा कोहराम!

39
जयपुरः राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक ट्रक और क्रूजर जीप के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिछीवाड़ा के थाना प्रभारी मदनलाल ने कहा कि दुर्घटना दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतनपुर सीमा के पास हुई। उन्होंने कहा कि सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को डूंगरपुर रेफर किया गया।

दुर्घटना में ड्राइवर की भी हुई मौत 
उन्होंने बताया कि ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक ने आगे चल रही क्रूजर जीप में टक्कर मार दी, जिससे जीप पलट गई और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शव सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने बताया कि वाहन में फंसे लोगों को पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला। जीप में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया, ‘‘हम डूंगरपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। जैसे ही हमने रतनपुर सीमा पार की, एक ट्रक ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण जीप पलट गई। लोग जीप के अंदर और उसकी छत बैठे थे। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।”

जीप में सवार 21 यात्री मजदूरी के लिए जा रहे थे गुजरात 
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से चार की पहचान धनपाल (24), हेमंत (21), राकेश (25), मुकेश (25) के रूप में हुई। मृतकों में शामिल करीब 14 साल की लड़की और दो अन्य की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि जीप में 21 यात्री सवार थे और मजदूरी के लिए गुजरात जा रहे थे। जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री और पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.