Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी बीजेपी की मुश्किलें, कई बागी आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ

48

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी और सागर से बीजेपी नेता सुधीर यादव परेशानी बढ़ा सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोनों ही नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। आज सुबह 11:30 बजे बीजेपी विधायक कांग्रेस की सदस्यता पीसीसी में लेंगें।

बीजेपी में सुनने वाला कोई नहीं

 प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का दौर भी जारी है। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे टिकट कटने के बाद से नाराज चल रहे थे। इस्तीफा देने के बाद त्रिपाठी ने कहा था कि बीजेपी में सुनने वाला कोई नहीं है, मैं पहले ही कह चुका था मैं भाजपा संगठन में नहीं रहने वाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.