Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

देवेश ने अखिलेश से मिलने से किया मना, दुबे परिवार के खाली घर में पहुंचे थे सपा मुखिया

55

देवरिया नरसंहार: 2 अक्टूबर को जमीनी विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों और एक अन्य व्यक्ति की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानि सोमवार को दोनों पीड़ित परिवार से मिलने के लिए देवरिया के फतेहपुर गांव पहुंचे, जहां बताया जा रहा है कि घटना में 5 लोगों को खोने वाला देवेश दूबे ने अखिलेश से मिलने के लिए मना कर दिया है।

देवेश ने कहा है कि वो अखिलेश यादव नहीं मिलना चाहता, उसका आरोप है कि सपा सरकार में ही उसकी जमीन फर्जी बैनामा हुई है। अवैध कब्जा हुआ,  मानसिक रूप से कमजोर उसके चाचा से जमीन हड़प ली गई। इसलिए अखिलेश यादव से मिलना उचित नहीं है। जब देवेश दुबे से पूछा गया कि आज अखिलेश यादव देवरिया आ रहे हैं और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने वाले हैं, तो क्या आप भी मुलाकात करोगे? इस सवाल के जवाब में देवेश ने कहा- हम उनसे मुलाकात नहीं करना चाहते। 2014 में उन्हीं की सरकार में हमारे चाचा जी को बहला-फुसलाकर के बिना पैसे का बैनामा करा लिया गया। जबकि वो जो कि मानसिक रूप से कमजोर थे। सपा की सरकार में ही प्रेमचंद यादव ने राइफल निकलवा लिया था।

बंदूक की नोक पर हमारा घर बनवाने नहीं दिया गया
देवेश ने आगे कहा- सपा सरकार में बंदूक की नोक पर हमारा घर बनवाने नहीं दिया गया। कहा गया था कि जब तक बंटवारा नही होगा घर नहीं बनेगा। हमारा खेत कब्जा करवाया गया हथियार के दम पर।स्कूल की जमीन में, वन की जमीन में, महल बनवा लिया। इसीलिए हम उनसे (अखिलेश) मिलना नहीं चाहते, जान-माल का खतरा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.