Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चैन स्नैचिंग के दो अंतर्राज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

43

 जिले की तहसील गंजबसौदा शहर में मंदिर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले दो अंतर्राज्यीय लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों का पुलिस ने सरेराह जुलूस निकाला और दोनों ही उत्तर प्रदेश के लुटेरे अपराध करना पाप है पुलिस हमारे बाप है के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसमें एक आदतन आरोपी है जिस पर डकैती लूटपाट चैन स्नैचिंग सहित अन्य जगन्य अपराध दर्ज है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और भी अपराधों का खुलासा होना बताया जा रहा है।

गले से चेन झपटकर भागे थे लुटेरे

गंजबासौदा शहर थाना अंतर्गत चैन स्नैचिंग कि यह पहली वारदात नहीं है। आए दिन गंजबासौदा में इस प्रकार के अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं और इसी के चलते एक सप्ताह पहले एक मंदिर जाती महिला के गले से मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे  गले से चेन झपटकर भागने में सफल हुए थे। इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न टीमें तैयार की थी और लगभग एक सप्ताह की मशक्कत के बाद दोनों अंतर्राज्यीय अपराधियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दोनों ही आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर के रहने वाले हैं उनसे पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ लूटा गया सामान भी जब्त किया है।

टीम बनाकर अपराधियों को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक विदिशा के मुताबिक लगभग 1 सप्ताह पहले एक महिला के गले से सोने की चेन लूट कर दो आरोपी भागे थे इन पर गंजबासौदा थाने में लूट का अपराध दर्ज किया गया था तभी से हमने पुलिस टीम बनाकर अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया था और आज हमें सफलता मिल गई। जब हमने उत्तर प्रदेश की ललितपुर से इन दोनों अपराधियों को लूट के माल के साथ तथा अपराध में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। इन पर लूट की धारा सहित अन्य धाराओं में केस फाइल किया गया है इसमें एक आदतन अपराधी है जो लूट डकैती और अन्य मामलों में भी पंजीबद्ध है इनसे पूछताछ जारी है।

विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि हमारे बसौदा शहर में एक चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी जिसमें एक महिला के गले से सोने की चेन को झपट्टा मार कर आरोपियों ने छीना था इसको लेकर गंजबासौदा थाने में आईपीसी की धारा 492 यानी लूट का मामला दर्ज किया था लगभग एक सप्ताह से हमारे पुलिस टीम इनको चिन्हित कर रही थी और हमने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी पुष्पेंद्र प्रजापति और अनुराग पंथ है दोनों ही आरोपी 22- 23 साल के हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.