Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

विधायक कराड़ा की कांग्रेसियों को हिदायत, फिर वायरल वीडियो पर दी सफाई

19

शाजापुर। मक्सी में हुई एक बैठक में कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले नेताओं को बेतुके शब्दों में हिदायत देने का पूर्व मंत्री और शाजापुर के विधायक हुकुम सिंह कराड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक कराड़ा के बिगड़े बोल को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। हालांकि विधायक कराड़ा ने कहा कि उन्होंने कोई बेतुकी बात नहीं कही।

भाजपा में गए नेताओं पर बयान

गत दिनों मक्सी में हुकुम सिंह कराड़ा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक बैठक में शामिल हुए थे। वायरल वीडियो के अनुसार, बैठक में कराड़ा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं को लेकर बयान दे रहे हैं। इसी दौरान वह कांग्रेसियों को हिदायत देने के अंदाज में संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि जिनको कांग्रेस अच्छी नहीं लगती वे 17 नवंबर को महाकाल के दर्शन करने चले जाएं। भले हम कम रह गए, पर जो कांग्रेस में आस्था नहीं रखते थे, वो बाहर चले गए। अब उनकी कितनी दुर्दशा हो रही है।

विधायक आगे कहते सुनाई दे रहे हैं- ‘उनका काम एक ही है बीजेपी को लाओ और (आपत्तिजनक जातिसूचक बिगड़े बोल) बनाओ और छोड़ दो। लाओ और गंदा कर दो और छोड़ दो उसको। फिर उसकी कोई पूछ-परख नहीं है।

पांच बार बने विधायक

इंटरनेट मीडिया पर विधायक कराड़ा के बिगड़े बोल को लेकर तीखी बहस हो रही है। विधायक के समर्थक कोई गलत बात नहीं बोले जाने का दावा कर रहे हैं, वहीं, विरोधी उनकी भाषा शैली पर सवाल खड़े कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री कराड़ा सात बार विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं। पांच बार विधायक निर्वाचित हुए और दो बार उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। वह तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.