Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मौसा ने 7 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर की हत्या, पुलिस की पूछताछ के बाद खुला राज

40

बलरामपुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद से नाराज होकर सात साल की एक बच्ची की उसके मौसा ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एक पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने बताया कि शिया (सात) करीब दो महीने पहले अपनी मां के साथ नोमकोनी स्थित अपने मौसा कर्ण सोनी के घर आई थी तथा बृहस्पतिवार शाम वह खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई एवं शुक्रवार को बालागंज नहर के पास उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि लापता लड़की की तलाश के दौरान पुलिस को कुछ चीजें हाथ लगीं, जिसके आधार पर कर्ण सोनी (30) को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को पूछताछ में यह पता चला कि शिया अक्सर खेलते समय कर्ण वर्मा की बच्ची को मार देती थी जिससे वह नाराज रहता था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम वह घर के बाहर खेल रही शिया को घुमाने ले गया और बालागंज की नहर के पास सुनसान जगह पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव पानी भरे गड्डे में फेंक दिया। एसपी ने कहा कि हत्यारे की निशानदेही पर लड़की की चप्पल बरामद कर ली गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.