Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना के पॉश इलाके घुमार मंडी में बड़ी सेंधमारी, 35 लाख के 100 से अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी कोटकपूरा सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की फिराक में बैठे 5 आरोपी तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार Sanatani Vinod Kumar Bindal का राष्ट्रसंकल्प, तिरंगे संग एकता और सेवा का संदेश हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ...

पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

36

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या (भूतड़ी अमावस्या) पर शनिवार को नर्मदा स्नान के लिए घाटों से लेकर मुख्य मार्ग तक जनसैलाब नजर आया। शुक्रवार शाम से ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे। भीड़ के चलते मोरटक्का व कोठी से ही बसों और बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया था। ऐसे में लोगों को चार से पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। रातभर नर्मदा नदी में पूजा-पाठ का दौर भी चला। करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने दो दिन में स्नान व ज्योतिर्लिंग दर्शन किए है। श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के मोक्ष के लिए घाटों पर पूजन व तर्पण भी किया।

श्रद्धालुओं की भीड़ को कर रहे नियंत्रित

ओंकारेश्वर में 16 श्राद्ध के समापन पर सर्वपितृ मोक्ष तथा शनिचरी अमावस्या एक साथ आने से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा अभय घाट के निकट रपटें से श्रद्धालुओं को संगम घाट की ओर भेजा जा रहा है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की वजह से जेपी चौक पर भी भारी भीड़ हो गई, प्रशासन द्वारा रोक- रोक कर श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है।

ओंकारेश्वर पहुंचे के लिए चलना पड़ा पांच किमी

प्रशासन द्वारा भीड़ के मद्देनजर वाहनों को शुक्रवार शाम से ही कोठी तिराहे और नए बस स्टैंड के पास रोकना शुरू कर दिया था। वाहनों के दबाव को देखते हुए मोरटक्का से भी वाहनों को रोककर छोड़ने की व्यवस्था लागू की गई। इसके बावजूद ओंकारेश्वर तक वाहनों की लंबी कतार लग चुकी हैं, इससे यात्रियों को पांच से सात किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। शनिवार सुबह से वाहनों को प्रवेश शुरू कर दिया है।

परपंरागत मार्गों में बदलाव किया

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी सुबह पांच बजे से दर्शनार्थियों की कतार लगी हुई है। नर्मदा स्नान और दर्शन के उपरांत कई श्रद्धालुओं द्वारा ओंकार पर्वत की परिक्रमा की जा रही है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए आने वाली भीड़ को बांटने के लिए परपंरागत मार्गों में बदलाव किया गया है। संगम घाट जाने के लिए नए बस स्टैंड से नवीन घाट से अस्थाई पुल से श्रद्धालु नर्मदा पार भेजा जा रहा है। अमावस्या पर उमड़ने वाली भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए अधिकारी शुक्रवार सेवा से ही यहां डटे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.