Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर नजर रखेगा बजरंग दल, रणनीति तैयार

27

बैतूल। नवरात्र में गरबा महोत्सव की धूम रहेगी। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने इस बार भी होने वाले गरबा महोत्सव में हर साल की तरह गैर हिंदुओं के प्रवेश, अश्लील पहनावा, गानों को लेकर गरबा आयोजन समितियां को सचेत किया है।

शुक्रवार को टिकारी में आयोजित बैठक में विहिप बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि गरबा महोत्सवों में गैर हिन्दू प्रवेश न करें। इसके साथ ही गरबे की आड़ में अश्लील डांस भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विहिप बजरंग दल ने गरबा समितियां को एक पत्र प्रेषित कर आग्रह किया कि समितियां गरबा का धार्मिक आयोजन करती हैं। नवरात्र में होने वाले गरबे माता की भक्ति का ही एक स्वरूप है। इन आयोजनों में कई बार ऐसी बातें भी भी देखने को मिलती हैं जो समाज और धर्म के हित में नहीं हैं।

जिला मंत्री राजेश प्रजापति ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए ही प्रयासरत हैं। शासन, प्रशासन और आयोजन कर्ताओं से संगठन ने आग्रह किया कि वे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सहयोग करें।

नवरात्र में कुछ ही दिन शेष

हर साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होती है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा करने की परंपरा है। नवरात्रि में माता रानी की सेवा करने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। वहीं इसकी शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं।

क्षमता से अधिक हो रहा बिजली उत्‍पादन

मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी की इकाइयों से क्षमता से कम उत्पादन किया जा रहा है और तीन इकाइयां तकनीकी खराबी के कारण बंद चल रही हैं। ऐसे में, नवरात्र के समय जब प्रदेशभर में बिजली की मांग बढ़ेगी, तब बिजली कंपनी को निजी इकाइयों से महंगी दर पर बिजली खरीदनी पड़ेगी, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। उन्हें बिजली के लिए ज्यादा बिल भुगतान करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.