Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

‘मैं तुम्हारे दुख दूर कर दूंगा..’ जीभ पर चाकू, पैर में पायल पहन इस ढोंगी बाबा का हुआ पर्दाफाश, महिलाओं के साथ सामने आई गंदी करतूतें

82
धर्म के नाम पर पाखंड करने वालों की हमारे देश में कमी नहीं। राजधानी दिल्ली में एक ऐसा ही ढोंगी बाबा सामने आया जिसने देश के असली साधु संतों की भी छवि ख़राब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खुद को ‘भगवान’ बताने वाले इस ‘ढोंगी बाबा’ के ऐसे कुकर्म का खुलासा हुआ कि आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दिल्ली के द्वारका में खुद को ‘भगवान’ बताने वाले ढोंगी बाबा के खिलाफ तीन महिलाओं का रेप और ब्लैकमेलिंग मामला दर्ज है। जिसके तहत पुलिस ने पहले FIR दर्ज की फिर बाद में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।  इस ढोंगी बाबा का नाम है विनोद कश्यप है जोकि 30 साल का है।

 यूट्यूब  पर हज़ारों फॉलोअर्स 
आपकों जानकर हैरानी होगी कि इस ढोंगी बाबा के यूट्यूब में 34.8 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कभी जीभ पर चाकू रखे, तो कभी पैरों में पायल छनछनाते हुए दिख रहा है। इसकी अजीबो-गरीब हरकतें देख कोई भी डर जाए। इसका कहना है कि   ‘मुझ पर भगवान की कृपा है. मैं तुम्हारे सारे दुख दूर कर दूंगा…’

बता दें, ढोंगी बाबा विनोद कश्यप के खिलाफ गाजियाबाद के लोनी की 3 महिलाओं ने रेप का मामला दर्ज करवाया है।  उन्होंने ताया कि बाबा ने उन्हे अपने झांसे में लेकर उनसे रेप किया फिर ब्लैकमेल कर उनसे लाखों रुपये  ऐंठे।  महिलाओं का कहना है कि बाबा को पैसे देने के लिए उन्हें अपने गहने तक बेचने पड़े।

25 हजार रुपये सैलरी लेने वाला कैसे बना ढोंगी बाबा
वहीं, पुलिस पूछताछ में बाबा विनोद कश्यप ने बताया कि आध्यात्मिक बाबा बनकर द्वारका में अपने 2 मंजिला मकान में ‘दरबार’ लगाना शुरू किया था।  कई साल पहले विनोद एक अस्पताल में काम करता था। जहां उसकी सैलरी 25 हजार रुपये महीना थी।  इसके बाद अचानक उसने नौकरी छोड़ आश्रम खोलकर सेवा करने का फैसला लिया।  उसने लोगों को बताना शुरू कर दिया कि उसे भगवान का आशीर्वाद मिला है। इसके बाद वह YouTube पर चैनल बना तरहत तरह के वीडियो बनाने लगा और उसके साथ कई अंधविश्वासी अनुयायी लगातार जुड़ते गए। इतना ही नहीं बाबा ने साल 2015 में शादी की थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। हालांकि कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है जहां पुलिस पुछताछ में कई बड़े खुलासे करवा सकती है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी नोटिस जारी कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस ढोंगी बाबा का वीडियो शेयर कर लिखा,  इस फर्जी बाबा ने दो महिलाओं का बलात्कार किया। धर्म के नाम पर ऐसे पाखंड करने वालों को जितनी सज़ा दी जाए उतनी कम है। इन जैसे फ्रॉड के चक्कर में असली साधु संतों की छवि ख़राब होती है।  दिल्ली महिला आयोग इस मामले में नोटिस कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.