Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

कांक्रीट मिक्सर की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाम

46

खातेगांव (देवास)। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को यात्री बस पलटने के बाद मंगलवार सुबह इस मार्ग पर संदलपुर क्षेत्र में हादसा हो गया। रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के कांक्रीट मिक्सर के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने शव रखकर थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इस कारण करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

नेमावर से संदलपुर की तरफ जा रहा था मिक्‍सर

दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। निर्माणाधीन फोरलेन का कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कांक्रीट मिक्सर नेमावर से संदलपुर की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक लापरवाहीपूर्वक व तेज गति से चला रहा था।

बाइक सवार को सामने से मारी टक्‍कर

संदलपुर बस स्टैंड से एक किलोमीटर की दूर खातेगांव की तरफ से आ रहे बाइक सवार संदलपुर निवासी 45 वर्षीय भरत पुत्र लक्ष्मण मंडलोई को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद कांक्रीट मिक्सर का चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। हादसे में गंभीर घायल भरत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मौत हो गई।

राहत राशि देने की मांग को लेकर जाम

घटना से नाराज स्वजन व लोगों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई एवं मृतक के परिवार को राहत राशि देने की मांग को लेकर खातेगांव थाने के सामने राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

खातेगांव थाना प्रभारी विक्रांत झाझोट ने स्वजनों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साथ ही श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्रबंधन द्वारा मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए राहत राशि देने के लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन के सुपुर्द किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.